12 घंटे भी नहीं बीते है कि जयपुर में पुराने नोटों की गड्डियों का एक और मामला सामने आ गया। पुलिस ने इस बार अजमेर नंबर की कार से हरमाड़ा इलाके में एक लाख 10 हजार रुपए के नोट बरामद किए है। इस मामले में तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में किया है।
डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि जब्त नोट में एक हजार रुपए के 22 पुराने नोट और 500 रुपए के 176 नोट हैं। इस मामले में पकड़े गए युवक का नाम वसीम अकरम निवासी अजमेर, उमराव सिंह निवासी रियाबाड़ी नागौर और आनंद कुमार है।
तीनों युवक आज सुबह 4 बजे अजमेर—दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे से होकर गुजर रहे थे। दौलतपुरा चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाइवे पर नाकाबंदी करवा रखी थी। जिन्होंने कार सवार युवकों को रुकवाकर तलाशी ली। जिसमें पुराने नोटों की गड्डियां मिली।