फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा के वकील की स्वाइन फ्लू से जयपुर में मौत

Fri, 03 Mar 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/कोटा
विज्ञापन
Swine Flu - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पिछले 10 दिनों से भर्ती बुजुर्ग एडवोकेट स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे जिन्हें पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह स्वाइन फ्लू से मौत का इस सीजन में पहले शहर का पहला मामला है। 
विज्ञापन


बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी और उन्हें खांसी,बुखार और जुकाम भी था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इलाज के दौरान पाया गया कि उनके शरीर में आॅक्सीजन की पूर्ति नहीं हो पा रही थी और उनका शरीर महज 33 फीसदी आॅक्सीजन से ही चल रहा था जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। जांच रिपोर्टें आने के बाद पता चला कि बुजुर्ग स्वाइन फ्लू से पीड़ित है। 

बुजुर्ग के घर के आसपास रहने वाले लोगों व रिश्तेदारों को दवा दे दी गई है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही झालावाड़ के रहने वाले एक डॉक्टर भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए थे जिन्हें बाद में जयपुर रैफर किया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें