फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'लैंड जिहाद': टोंक के मालपुरा से हिंदुओं का पलायन, राजस्थान के भाजपा विधायक ने किया दावा

Fri, 17 Sep 2021 09:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान से अब 'लैंड जिहाद' की खबर आई है। टोंक के भाजपा विधायक कन्हैया लाल ने इसे लेकर विधानसभा में बड़ा दावा किया। उनका आरोप है कि जिले के मालपुरा के हिंदू पलायन को मजबूर हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
राजस्धान विधानसभा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भाजपा विधायक कन्हैया लाल ने टोंक जिले के मालपुरा में 'लैंड जिहाद' का आरोप लगाया है। शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में कन्हैया लाल ने कहा कि मालपुरा शहर में हिंदू पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं क्योंकि वर्ग विशेष के लोग लगातार जमीनें खरीद रहे हैं। उन्होंने हिंदुओं को धमकाए जाने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


विधायक कन्हैया लाल ने दावा किया कि मालपुरा में हिंदुओं के बीच डर और असुरक्षा का माहौल है। वहां से करीब 600 से 800 हिंदू पलायन कर चुके हैं। विधायक ने मांग की कि सख्त कानून बनाया जाए ताकि हिंदू और जैन समुदाय के लोग असुरक्षा की वजह से पलायन को मजबूर ना हों।

भाजपा विधायक का कहना है कि मालपुरा संवेदनशील शहर है। यहां 1950 से अब तक हुए दंगों में 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म विशेष के लोगों ने अब नया मिशन शुरू किया है। वह महंगे दामों पर जमीन खरीदते हैं और उसके बाद हिंदू परिवारों को धमकी देते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले भी भाजपा ने आरोप लगाया था कि राज्य के टोंक जिले में सैकड़ों हिंदू परिवारों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है। राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा था कि मालपुरा के लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाए हैं ताकि वो इस मुद्दे की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कर सकें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें