मोदी सरकार ने भले ही पिछले साल 8 नवम्बर की रात 1000 के नोट बंद कर दिए हो, लेकिन बैंकों की तरफ से ये अभी भी चल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बैंकों में पैसा जमा कराने की पर्चियों के बारे में। नोटबंदी के करीब चार महीनों बाद भी इन जमा पर्चियों में 1000 के नोट का गुणक ही लिखा हुआ है, जबकि ये नोट अब बैंक में जमा नहीं हो रहे।
जयपुर निवासी विजयपाल यादव ने बताया कि उनका एक प्राइवेट बैंक में खाता है, लेकिन जब वो पैसा जमा कराने की पर्ची में दो हजार का गुणक नहीं होने के कारण पैन से ही एक हजार की जगह दो हजार रुपए का गुणक लिखते हैं। ऐसे ही बुजुर्ग महिला हेमलता ने बताया कि उनका खाता एसबीआई में है। पैसा जमा कराने की पर्ची जब उन्होंने देखी तो समझ नहीं आया कि दो हजार के नोट की संख्या कहां भरनी है।
उन्हें ये पूछने के लिए ही बैंक कर्मी के पास जाना पड़ा कि दो हजार के नोट की संख्या कहां लिखूं। तब बैंक कर्मी ने कहा कि आप पैन से एक की जगह दो लिख दो। यही परेशानी कई बुजुर्गों के साथ है जो ये समझ नहीं पाते कि दो हजार के नोट की संख्या पर्ची में कहां लिखी जाए।