पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में अभिषेक नई व्यवस्था
- फोटो : demo pic
पुष्कर स्थित ब्रह्मा जी के मंदिर में नव संवतसर से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इस मंदिर में भक्तों को ब्रह्मा जी की मूर्ति का अभिषेक करने का मौका मिलेगा।
मंदिर प्रबंध कमेटी ने नव संवतसर से अभिषेक की नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय किया है। इसके लिए भक्तों को एडवांस में बुकिंग करवाकर 5100 रुपए मंदिर प्रबंध कमेटी को जमा कराने होंगे। कलक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में गठित मंदिर प्रबंध कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
कमेटी के अनुसार 28 मार्च को केवल उन्हीं भक्तों को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने अभिषेक के लिए एडवांस में बुकिंग करवा ली है। इससे पूर्व मंदिर में अभिषेक के लिए महंत की सहमति से कोई भी व्यक्ति अभिषेक कर सकता था। इस अभिषेक के बदले भक्त अपनी श्रद्धा से दान—दक्षिणा दे देते थे। महंत सोमपुरी के दिवंगत होने के बाद पहली बार यह सशुल्क व्यवस्था लागू की गई है।