फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: पुलिस बोली-मॉब लिंचिंग नहीं हुई, लकड़ी काटने की सूचना पर पहुंची थी वन विभाग की टीम; ऐसे हुई युवक की मौत

Sat, 19 Aug 2023 08:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

कोटपूतली-बहरोड की एसपी रंजिता शर्मा ने बताया कि युवक की मौत मॉब लिंचिंग की घटना में नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीणा समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामले को लेकर पुलिस कर रही है जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के पास कोटपूतली- बहरोड़ जिले के हरसोरा थाना क्षेत्र के नारोल गांव के पास लकड़ी तस्कर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोटपूतली पुलिस ने इस मामले में मॉब लीचिंग की घटना नहीं माना है। पुलिस ने बताया कि वन विभाग की टीम वन क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां रोकने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान यह घटना हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 4 वन कर्मियों सहित 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी कोटपूतली रंजिता शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम को वन क्षेत्र में लकड़ी काटे जाने की सूचना मिली थी।  सूचना पर रात में ड्यूटी करने वाली वन विभाग की टीम ने अपनी गाड़ी से अपराधियों का पीछा किया और गांव के जानकार  ग्रामीणों को सूचना दी। वन विभाग की टीम और ग्रामीण ने भाग रहे युवकों को पड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई है। इसी बीच किसी हथियार से वसीम को  गंभीर चोट लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

कोटपूतली-बहरोड की एसपी रंजिता शर्मा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, यहां इलाज के दौरान वसीम की मौत हो गई। परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीणा समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


वसीम करता था पेड़ काटने का काम 
मृतक के दादा अब्दुल ने बताया कि वसीम क्षेत्र में पेड़ों की खरीददारी करता था और बेचता था। उसने रामपुर में पेड़ खरीदे थे। उनकी कटाई करने के लिए वह अपने चाचा और ताऊ के लड़के आसिफ पुत्र सराजुद्दीन और अजरूद्दीन पुत्र फिरोज के साथ रामपुर गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि वन विभाग की टीम चक्कर लगा रही है, आप पेड़ अब मत काटो। जिसके बाद यह लोग घर वापस आ रहे थे।

पीछे से आ रही वन विभाग की गाड़ी ने  नारोल के पास जेसीबी लगवाकर इन्हें रुकवा लिया। इसके बाद 8-10 लोगों ने तीनों के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। वसीम के छाती पर किसी हथियार से वार किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को हरसौरा अस्पताल लेकर आई। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल वसीम को कोटपूतली रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें