फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: शादी के 12 दिन बाद गहने और नकदी लेकर नवविवाहिता गायब, मामला दर्ज

Thu, 17 Sep 2026 03:12 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

श्रीगंगानगर के सरदारगढ़ गांव में शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता के घर से चले जाने और गहने-नकदी ले जाने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश व परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के सरदारगढ़ गांव में शादी के महज 12 दिन बाद नवविवाहिता के गहने तथा नकदी लेकर गायब होने के मामले में सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध दो केस दर्ज किए हैं। अदालत के आदेश और परिजनों की शिकायत पर दर्ज इन प्रकरणों में पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अदालत के आदेश के बाद केस दर्ज
पहले मामले में, सलदारा के पिता लियाकत अली ने आरोप लगाया है कि 24 जून को अकरम और उसका एक साथी उनकी बेटी सलदारा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद जब परिजनों ने घर की अलमारी को संभाला, तो उसमें से लगभग दो तोला सोना, 15 तोला चांदी और 17,400 रुपये गायब मिले। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह सामान अकरम और उसका साथी चोरी कर ले गए। पुलिस के कार्रवाई न करने पर लियाकत अली ने अदालत की शरण ली, जिसके बाद अदालती आदेश पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पति ने लगाए चोरी के आरोप
दूसरे मामले में, सलदारा के पति मुनसब अली ने बताया कि उनका विवाह 12 जून को हुआ था। विवाह के 12 दिन बाद 24 जून को सलदारा अचानक घर से चली गई। आरोप है कि वह अपने साथ लगभग दो तोला सोना, 10 तोला चांदी और 20 हजार रुपये नकदी ले गई। मुनसब ने यह भी आरोप लगाया कि सलदारा उनकी बहन की सोने की चेन और अंगूठी भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोधपुर जेल की बैरक में कैसे पहुंचा मोबाइल?: हिस्ट्रीशीटरों की पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, देखें वीडियो
विज्ञापन


तलाक देने के लिए बनाया दबाव
मुनसब अली ने आरोप लगाया कि सलदारा विवाह से पूर्व से ही अकरम के लगातार संपर्क में थी और वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गहने व नकदी ले गई। परिवाद में यह भी कहा गया है कि बाद में सलदारा तथा अकरम ने चुराया गया सामान वापस लौटाने से साफ इन्कार कर दिया और तलाक देने के लिए दबाव बनाने लगे। सदर पुलिस ने सलदारा सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें