फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रतापगढ़, जालोर और राजसमन्द में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज, सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sun, 02 Apr 2023 03:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान के तीन ज़िले प्रतापगढ़, जालोर और राजसमन्द में नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे। प्रत्येक कॉलेज का 250-250 करोड़ रुपये लागत से निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन कॉलेजों को स्थापित करने के प्रस्ताव को अप्रूव कर दिया है।
 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़, जालोर और राजसमंद में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद में राजमेस के अधीन नवीन मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज का निर्माण 250 करोड़ रुपये की लागत से होगा। साथ ही इन कॉलेजों में आवश्यक उपकरण, फर्नीचर और बुक्स के लिए 75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन




इन तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं थे
राजस्थान सरकार बेसिक मेडिकल सर्विसेज की मजबूती और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रही है। इसी के तहत बजट वर्ष 2023-24 में प्रतापगढ़, जालोर और राजसमंद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा हुई थी। राजस्थान के तीन जिलों में अब तक मेडिकल कॉलेज नहीं थे। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने का टारगेट रखा था। उसी के तहत यह निर्णय लिया गया था। हालांकि सरकार ने अब 19 नए जिले बनाने की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें