फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एसएमएस अस्पताल को मिलीं 34.5 करोड़ की चार अत्याधुनिक मशीनें, सीएम गहलोत ने किया लोकार्पण

Sat, 22 Oct 2022 09:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल में 12 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रल सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण सोनी सिटी एमआरआई सेंटर में किया गया। 256 स्लाइस क्षमता की इस मशीन से मरीजों पर रेडियेशन का प्रभाव कम होगा। यह मशीन सभी प्रकार की बीमारियों की पहचान करने में सक्षम है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने एसएमएस अस्पताल को दीं नई सौैगात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन के बेहतर इलाज में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गहलोत शनिवार को सवाई मानसिंह अस्पताल में नवीन सुविधाओं के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नई जांच मशीनों के लगने से मरीजों के उपचार में सुविधा होगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हर घर को प्रभावित करती हैं। पहले जहां आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति महंगा इलाज कराने से कतराता था, वहीं अब चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लागू होने से गरीब व्यक्ति को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिल गई है। सरकार की नीतियों से एसएमएस अस्पताल देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के समकक्ष खड़ा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना काल में प्रदेश के चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शानदार कार्य किया, जिसकी पूरे देश में सराहना हुई। राजस्थान में मंहगी दवाएं के साथ-साथ अब कॉक्लियर इम्प्लांट जैसा महंगे इलाज निःशुल्क हो रहे हैं। प्रदेश के 33 में से 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल में 12 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रल सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण सोनी सिटी एमआरआई सेंटर में किया गया। 256 स्लाइस क्षमता की इस मशीन से मरीजों पर रेडियेशन का प्रभाव कम होगा। यह मशीन सभी प्रकार की बीमारियों की पहचान करने में सक्षम है। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये की लागात से बनी डिजिटल सब्सट्रैक्शन एंजियोग्राफी लैब का लोकार्पण भी गहलो ने किया। इससे कम समय और ब्रेन और स्पाइन की एंजियोग्राफी की जा सकेगी। इसके अलावा भी अस्पातल में कई तरह की अन्य सुविधाएं शुरू की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें