फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बिहार गांव में चल रहे मनरेगा कार्य में ढहा मिट्टी का टीला; दबने से एक श्रमिक की मौत, 6 घायल

Mon, 27 May 2024 09:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना

सार

Rajasthan: बिहार गांव में मनरेगा कार्य के दौरान काम करने के बाद श्रमिक जब आराम कर रहे थे तभी ऊपर से मिट्टी का टीला ढह गया। हादसे में छह से अधिक मजदूर दब गए। 
 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीम का थाना के बिहार गांव में मनरेगा कार्य के दौरान आज एक बड़ा हादसा हो गया, यहां मनरेगा में काम करने के बाद श्रमिक जब आराम कर रहे थे तभी ऊपर से मिट्टी का टीला ढह गया। हादसे में 6 से अधिक मजदूर दब गए। आसपास के श्रमिकों को इसकी सूचना लगी तो श्रमिक और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर डाबला थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को निकालने के प्रयास शुरू कराए।

विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद सभी श्रमिकों को बाहर निकाल कर जीलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने शिमली निवासी श्रमिक बुधराम यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, श्रमिक फूलचंद यादव की हालत गंभीर होने के कारण उसे पाटन रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पाटन की बिहार ग्राम पंचायत में घाटा वाला बालाजी के पास मनरेगा में जोहड़ खुदाई का कार्य चल रहा था। श्रमिक काम करने के बाद श्रमिक छांव में टीले के नीचे बैठा गए। तभी अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। हादसे में करीब 10 मजदूर दब गए। घटना की सूचना डाबला थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और आसपास के श्रमिकों और ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें