फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: जयपुर में आज मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज, तापमान पहुंचा 46 पार, फलौदी रहा 49.4 डिग्री; हीटवेव का कहर

Mon, 27 May 2024 09:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather: राजस्थान में हीटवेव का कहर जारी है। अस्पतालों में लू से पीड़ित मरीजों का आना जारी है। इसे देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। वहीं गर्मी की स्थिति भयावह होती जा रही है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 46 से 50 डिग्री के बीच चल रहा है। राजधानी जयपुर में आज मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
जयपुर में आज मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को राजस्थान में हीट वेव का जबरदस्त असर रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तामपान बढ़कर 46.4 डिग्री पहुंच गया। वहीं फलौदी में 49.4 व बाड़मेर में 49.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इधर, पेयजल और स्वास्थ्य विभाग की भी बैठकें बुलाई गईं। इसमें पेयजल महकमें में कंटिंजेंसी प्लान को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जिलों में सीएमएचओ ऑफिस को फील्ड में जाकर अस्पतालों के निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अस्पतालों में एसी और कूलर की व्यवस्था नहीं है वहां आरएसआरएस फंड से तत्काल खरीद कर व्यवस्था की जाए।


राजस्थान में सोमवार का अधिकतम तापमान

  • फलौदी- 49.4
  • बाड़मेर-49.3
  • जैसलमेर-48.7
  • पिलानी-48.5
  • श्रीगंगानगर-48.3
  • कोटा-48.2
  • बीकानेर-48.2
  • चूरू-48
  • जयपुर-46.4
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें