थीम ’मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम’ थीम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि इस साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ’मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम’ रखी गई है। वर्ष 2013 से भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत की , जिसका मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को जोड़ना और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
29 अधिकारी और कर्मचारी राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
राज्यपाल मिश्र ने निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में विशेष योगदान देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक, बूथ लेवल अधिकारी और अन्य श्रेणी के 29 अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर ने पीयूष समारिया (नागौर), रुक्मणी रियार सिहाग(हनुमानगढ़), अरविन्द कुमार पोसवाल (चित्तौड़गढ़), अनिल अग्रवाल (धौलपुर), अंशदीप(अजमेर), उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. हरीतिमा (श्रीगंगानगर), हेमेन्द्र नागर (डूंगरपुर), डॉ. सूरज सिंह नेगी(सवाई माधोपुर), निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और उपखण्ड अधिकारी गुंजन सिंह (रायसिंह नगर, जिला श्रीगंगानगर), अर्शदीप बरार (आमेर, जिला जयपुर), सिद्धार्थ पलनिचामी (नदबई, जिला भरतपुर), राहुल जैन (आबू पिण्डवाड़ा, जिला सिरोही), निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज कुमार मीना (बांदीकुई जिला दौसा), पर्यवेक्षक घेवर सिंह राजपुरोहित (बायतु, जिला बाड़मेर), बूथ लेवल अधिकारी राजेन्द प्रसाद शर्मा (माण्डल, जिला भीलवाड़ा), राजवीर मीणा (किशनगंज, जिला बारां), किशनदास जाटव (हिण्डौन, जिला करौली), शंकरलाल (भीनमाल, जिला जालोर), राजेन्द्र शर्मा (देवली-उनियारा, जिला टोंक), गरवर सिंह नायक (कुशलगढ़, जिला-बांसवाड़ा), हंसराज तंवर ( दांता रामगढ़, जिला सीकर), विजय सिंह हाड़ा (हिण्डोली, जिला बूंदी) को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सहायक निदेशक, जनसंपर्क हरि शंकर आचार्य विशेष श्रेणी में सम्मानित
विशेष श्रेणी में निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक निदेशक जनसम्पर्क हरिशंकर आचार्य (बीकानेर), सुपरवाइजर संजय भारद्वाज (मालवीय नगर, जयपुर), संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी मनोज गर्वा (चूरू), सहायक प्रोग्रामर निर्वाचन विभाग भारत पारीक (जयपुर) को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2022 की मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता के विजेता नीरज शर्मा को 20 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र, हेमन्त त्रिगुणायत और परमजीत कौर को प्रशस्ति पत्र और 2 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।