फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023:  टिकट कटने से राजवी नाराज, दीया कुमारी बोलीं- वे मेरे पिता जैसे, मैं आशीर्वाद चाहूंगी

Wed, 11 Oct 2023 04:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा ने विद्याधर नगर सीट से मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर वर्तमान सांसद दीया कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से राजवी नाराज बताए जा रहे हैं। अब दीया कुमारी ने उन्हें अपने पिता समान बताया है।
विज्ञापन
दीया कुमारी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राजधानी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से प्रत्याशी बनाई गईं सांसद दीया कुमारी ने मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी को अपने पिता के समान बताया। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि राजवीजी मुझे आशीर्वाद दें और साथ आएं। 

विज्ञापन


जयपुर में मीडिया से बात करते हुए  दीया कुमारी ने कहा कि नरपत सिंहजी मेरे पिता के समान हैं। जिस दिन टिकिट मिला था, उसी दिन उनसे बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि आपको टिकट मिला है, आप देखिए। मैं चाहूंगी कि वो अपना पूरा आशीर्वाद मुझे दें और मेरे साथ आएं। हम भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। हमें विद्याधर नगर सीट जीत कर एक और कमल का फूल पार्टी को देना है। 

दीया कुमारी ने कहा कि यह चुनाव मैं नहीं कार्यकर्ता लड़ेंगे। मैंने जब सवाई माधोपुर में चुनाव लड़ा था तब भी कार्यकर्ताओं के दम पर ही लड़ा था। राजसमंद से सांसद का चुनाव लड़ा तो वहां भी कार्यकर्ताओं ने ही साथ दिया था। दोनों ही क्षेत्र मेरे लिए नए थे। इस बार तो घर से चुनाव लड़ रही हूं। हालांकि, विद्याधर नगर भी मेरे लिए नया क्षेत्र है, यहां भी कार्यकर्ता ही यह चुनाव लडेंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने विद्याधर नगर सीट से मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर वर्तमान सांसद दीया कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि टिकट कटने से राजवी नाराज चल रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर उन्होंने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें