राजस्थान के झुंझुनू से भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए अपनी टिप्पणी के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी का विरोध कोई नहीं कर सकता है।
सांसद नरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा कि मोदी जी का विरोध कौन कर सकता है? यहां तक कि आप (मीडिया) भी नहीं कर सकते। मोदी जी राष्ट्रहित में काम कर रहे हैं, आज जब भारत की विश्व स्तर पर प्रशंसा की जा रही है, तब प्रत्येक भारतीय जाति या समाज के खंड के बावजूद गर्व महसूस करता है।