बीजेपी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बस नकवी ने राहुल गांधी की तुलना विवादास्पद धार्मिक गुरू निर्मल बाबा से कर दी है। मामला सोमवार का है जब को चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में हिस्सा ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश में एक और बाबा हो गए हैं- राहुल बाबा, निर्मल बाबा और राहुल बाबा में कोई फर्क नहीं है। दोनों बाबा दरबार लगाते हैं और लोगों का समस्याएं सुनते हैं।
उन्होंने राहुल गांधी और यूपीए सरकार दोनों पर निशाना साधा, दोनों को घेरने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 10 साल जनता से हो रही लूट को चुपचाप देखते रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बेशक मुसलमानों को चुनावों में टिकट दिए हैं लेकिन उनका शोषण भी किया है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकपाल के साथ बहुत बड़ा मजाक किया है।