फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत, आर्थिक सहायता देने की उठी मांग

Thu, 04 Jun 2026 08:03 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर जिले के जायल कस्बे में निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर खड़े मजदूर व परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के जायल कस्बे में एक निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान दुगस्ताऊ निवासी मुकेश बावरी पुत्र प्रहलाद राम के रूप में हुई है, जो रोजी-रोटी कमाने के लिए निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जायल के डीडवाना रोड स्थित एक कॉलोनी में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मुकेश बावरी काम कर रहा था कि अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया तथा गंभीर हालत में जायल राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शव परिजनों को सौंप दिया गया
हादसे की सूचना मिलते ही जायल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan Rajya Sabha Election: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, अलका गुर्जर व सतीश पूनिया को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

मृतक के भाई बस्तीराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में यह देखा जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा करंट लगने की वास्तविक वजह क्या रही?
विज्ञापन


आर्थिक सहायता देने की मांग उठी
इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र डिडेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि मजदूर परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था, ऐसे में प्रशासन और सरकार को पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें