फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: दोस्ती के लिए मना करने पर फोटो के साथ की छेड़छाड़, फर्जी ID बनाकर डाला गलत कंटेंट, युवक गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 03:56 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

जिले के एक युवक ने पहले तो सोशल मीडिया के जरिये एक लड़की से दोस्ती करने की कोशिश की और जब उसने दोस्ती से मना कर दिया तो युवक ने उसके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में एक युवक ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी छवि को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का प्रयास किया। आरोपी ने पहले छात्रा से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने की कोशिश की लेकिन लड़की के मना करने पर उसने छात्रा की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील रील्स तैयार की और उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर में अनुराग के खिलाफ FIR दर्ज, ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर मांगी माफी

पीड़िता की ओर से साइबर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवक ने छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाई और उस पर अश्लील सामग्री पोस्ट कर उसे मानसिक रूप से परेशान किया। छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील कंटेंट तैयार किया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिससे छात्रा की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूंडवा थाना क्षेत्र के कडलू निवासी जितेंद्र मेघवाल पुत्र रूघाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें