फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: पेट्रोल पंप लूटने वाली गैंग का सदस्य गिरफ्तार, ऑनलाइन किराए की गाड़ी से देता था वारदातों को अंजाम

Sun, 20 Apr 2025 09:56 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उससे जुड़े अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जसरासर और गच्छीपुरा थाना पुलिस को भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर शहर में कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई कर पेट्रोल पंप लूट की वारदातों में शामिल एक शातिर अपराधी को गुड़ला चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीष भाकल (23) पुत्र पदमाराम भाकल निवासी बुडसू, जिला डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिनमें चूरू और बीकानेर जिलों के चार से अधिक पेट्रोल पंपों पर लूट की घटनाएं शामिल हैं। साथ ही आरोपी पर एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर बहलाने-फुसलाने का मामला भी दर्ज है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: कैलाश चौधरी बोले- वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वाले 'भूखे भेड़िया', खरगे को बताया जमीन लुटेरा
 
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना पुलिस को शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुड़ला चौराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष को हिरासत में लिया। संदेह होने पर जब उससे थाने में गहनता से पूछताछ की गई, तो उसने फरार रहने की बात कबूल की और साथ ही कई बड़ी वारदातों का राज भी खोला।
विज्ञापन

 
ऑनलाइन किराए की गाड़ी से देता था वारदात को अंजाम
पुलिस को दी गई जानकारी में मनीष ने बताया कि वह पेट्रोल पंपों को लूटने के लिए गाड़ियों को ऑनलाइन किराए पर लेता था। इसके बाद अपने साथियों के साथ रात के समय पेट्रोल पंपों पर धावा बोलता था। हथियार और लाठियों के बल पर वह पेट्रोल पंपों से नकदी लूटने की कोशिश करता था। उसने नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र और चूरू के सांडवा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है।
 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था साथ
आरोपी मनीष ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने गच्छीपुरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ फरार कर ले गया था। हालांकि बाद में लड़की को छोड़ दिया गया, लेकिन वह खुद पाली जिले में छिपकर फरारी काटता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jalore News: नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ाई, भीड़भाड़ वाले इलाके में खंभे से टकराकर रुकी
 
पुलिस कर रही है नेटवर्क की जांच
कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उससे जुड़े अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जसरासर और गच्छीपुरा थाना पुलिस को भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। फिलहाल आरोपी पर नागौर कोतवाली थाने में कोई पुराना प्रकरण दर्ज नहीं था, लेकिन अन्य जिलों में उसके खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें