फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर के युवक ने ओमान में गंवाई जान, ईरानी मिसाइल हमले का बना शिकार? परिजनों ने सरकार से मांगी मदद

Wed, 04 Mar 2026 05:58 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

ओमान के खासब पोर्ट के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर हुए ईरानी हमले में राजस्थान के नागौर जिले का एक युवक लापता हो गया है। घटना के बाद से ओमानी एजेंसियां समुद्र में शव ढूंढने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
ईरानी मिसाइल हमले में नागौर का युवक लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य-पूर्व में भड़के ईरान-इजराइल संघर्ष की आंच अब भारतीयों तक भी पहुंचती दिखाई दे रही है। राजस्थान के नागौर जिले के खींवताना गांव का युवक दलीप सिंह इस घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। ओमान के खासब पोर्ट के पास खड़े क्रूड ऑयल टैंकर एमवी स्काईलाइट पर 1 मार्च की सुबह मिसाइल हमले से जहाज को भारी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हमले के समय जहाज सर्विसिंग के लिए पोर्ट पर लंगर डाले खड़ा था। इसी दौरान मिसाइल या ड्रोन बोट के टकराने से जहाज के अगले हिस्से में जोरदार विस्फोट हो गया और आग लग गई। जिस हिस्से में धमाका हुआ, वहीं दलीप सिंह पायलट के पास ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन


इस हमले में बिहार के कैप्टन आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दलीप सिंह अब तक लापता हैं। पिछले तीन दिनों से ओमान की रेस्क्यू एजेंसियां मलबे और समुद्री इलाके में तलाश अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें: Bikaner: खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग,पुलिस लाइन में अफसर-जवानों ने साथ खेली होली

दलीप सिंह मुंबई की स्काईलाइट कंपनी के क्रूड ऑयल टैंकर पर कार्यरत थे। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही यह नौकरी जॉइन की थी। परिवार के अनुसार 28 फरवरी को उनकी आखिरी बार घर पर बात हुई थी। उस दौरान वे खुश थे और जल्द घर आने की बात कर रहे थे। कंपनी ने परिवार को दलीप की मौत की आधिकारिक सूचना दे दी है लेकिन शव न मिलने से परिजन टूट चुके हैं।
विज्ञापन


खींवताना गांव में जैसे ही यह खबर पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द दलीप सिंह की तलाश कर उन्हें भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

यह घटना अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच विदेशों में काम कर रहे भारतीय नाविकों और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर बढ़ते तनाव का असर वैश्विक व्यापार और वहां काम कर रहे लोगों पर भी पड़ सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें