फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Road Accident: डीडवाना-कुचामन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार के ऊपर पलट निजी बस, दो की मौत, 19 घायल

Fri, 05 Sep 2025 01:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

डीडवाना-कुचामन मार्ग पर आज हुए भीषण सड़क हादसे में एक निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
डीडवाना-कुचामन रोड एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर बाईपास के पास शुक्रवार को एक निजी सवारी बस ब्रेजा कार के ऊपर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार सवार डिकावा से मौलासर बावड़ी सगाई करने जा रहे थे, जबकि बस अजमेर से सुजानगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: अजमेर में बोराज तालाब टूटने की आशंका! स्वास्तिक नगर में दहशत; प्रशासन ने खाली कराए 70 से अधिक घर

हादसे में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक युवक की भी जान चली गई। कुल 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जबकि बाकी का इलाज कुचामन और डीडवाना में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर मौलासर थाना पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से बस को कार के ऊपर से उठाया गया। स्थानीय लोगों की मदद और एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें