सीएम भजनलाल शर्मा तथा अन्य भाजपा नेताओं ने दिवंगत प्रीति कुमारी को दी अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को नागौर जिले के खींवसर पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी दिवंगत प्रीति कुमारी की अंत्येष्टि में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने मोक्षधाम पहुंचकर दिवंगत प्रीति कुमारी के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त मंत्री गजेंद्र सिंह एवं उनके परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें- Alwar: टीकाराम जूली बोले- डीएम, एसपी और SDM तक जिम्मेदारी से भाग रहे; BJP पर भू-माफियाओं का बचाव करने का आरोप
इस दुखद अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मदन राठौड़, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। दिवंगत प्रीति कुमारी की अंतिम यात्रा में क्षेत्रवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरे खींवसर में शोक की लहर छा गई।