फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: एओ ने विद्यालय में जाकर खुद को आग लगाई, अजमेर रेफर, नोटिस की बात से था परेशान

Mon, 30 Jun 2025 10:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

घायल रामअवतार ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी व्यास द्वारा नोटिस देने की बात से वह मानसिक तनाव में था, इसी कारण उसने आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
घायल को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना के एओ ने सोमवार सुबह विद्यालय में जाकर खुद को आग लगा ली। विद्यालय में साफ सफाई का काम कर महिला ने देखा तो चिल्लाकर भागते हुए बाहर आई और आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने बाबू को पास में ही मौजूद राजकीय उपजिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. जावेद आलम ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिए हायर सेंटर अजमेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मकराना थाने के एएसआई अयूब खां भी अस्पताल पहुंच गए और घायल का पर्चा बयान लिया। इस दौरान बाबू के परिजन भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन


बता दें कि विद्यालय में एओ के पद पर कार्यरत 58 वर्षीय रामअवतार पुत्र श्रीकिशन शर्मा मानसिक रूप से तनाव में थे। सुबह करीब 8 से 8:30 बजे विद्यालय पहुंचा। रामअवतार अपने साथ एक प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर गया था। विद्यालय में उन्होंने खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। इस दौरान वहां साफ सफाई कर रही कर्मी ने देखा तो चिल्लाते हुए बाहर भागी और लोगों को बताया। जिस पर लोग तुरंत विद्यालय के अंदर गए और बाइक पर रामअवतार को पास में स्थित उपजिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रैफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर ABVP का प्रदर्शन, प्राचार्य से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एएसआई अयूब खां ने घटना की जानकारी ली और रामअवतार का पर्चा बयान लिया। अपने बयान में उसने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी व्यास ने उसे नोटिस देने की बात कही थी, जिससे परेशान था। इसलिए खुद को आग लगाकर आत्महत्या करना चाहता था। इधर जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। मामले को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें