फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: सदर थाना पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की कार्रवाई, 2.50 करोड़ के डोडा-पोस्त सप्लायर को दबोचा

Sat, 28 Jun 2025 07:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur: पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर प्लास्टिक के खाली कैरेट की आड़ में 100 कट्टों में 1,655.200 किलो अवैध डोडा-पोस्त से भरा ट्रक ले जा रहा था, जिसे टीम ने जब्त कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर सदर थाना पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करोड़ों रुपये के डोडा-पोस्त सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2.50 करोड़ रुपये के अवैध डोडा-पोस्त के सप्लायर और एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर प्लास्टिक के खाली कैरेट की आड़ में 100 कट्टों में 1,655.200 किलो अवैध डोडा-पोस्त से भरा ट्रक ले जा रहा था, जिसे टीम ने जब्त कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पढ़ें: परीक्षा देने आई बंगाल की युवती से शहर के एक होटल में दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के नाम राजूलाल गुर्जर उर्फ राजू पुत्र श्री नंदा निवासी मोरवन जिला चित्तौड़गढ़, हनुमान राम पुत्र सूरज राम जाट निवासी डेह और नारायण लाल पुत्र बद्रीलाल जाट निवासी बन का खेड़ा, थाना बड़लियास, जिला भीलवाड़ा बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें