फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर एक, मायने अनेक: जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी संग खिंचाई फैमिली फोटो; सियासी गलियारों में चर्चा तेज

Tue, 02 Jun 2026 09:44 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

पुष्कर में राहुल गांधी के दौरे के दौरान खिंची नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा की फैमिली फोटो चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जानकारों के बीच अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
राहुल गांधी संग फैमिली फ्रेम में हनुमान बांगड़ा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्कर में आयोजित कांग्रेस की 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो चुका है, लेकिन वहां खींची गई एक तस्वीर अब नागौर की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में उनसे मिलने और तस्वीर खिंचवाने की होड़ रही, लेकिन सबसे अधिक चर्चा नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा की तस्वीर को लेकर हो रही है।
विज्ञापन


हनुमान बांगड़ा के परिवार के साथ राहुल ने खिंचाई फोटो
इस तस्वीर की विशेषता यह है कि हनुमान बांगड़ा राहुल गांधी के साथ अकेले नहीं, बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीतिक विश्लेषकों तक, हर कोई इस तस्वीर को लेकर चर्चा कर रहा है।

राजनीतिक हलकों में उठे सवाल
नागौर के राजनीतिक हलकों में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या हनुमान बांगड़ा जिले के पहले ऐसे कांग्रेस नेता हैं, जिन्हें गांधी परिवार के शीर्ष नेतृत्व के साथ परिवार सहित तस्वीर खिंचवाने का अवसर मिला है। इसको लेकर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समर्थक पुराने फोटो एलबम, सोशल मीडिया पोस्ट और संग्रहित तस्वीरों की पड़ताल में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


तस्वीर केवल यादगार पल नहीं
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह तस्वीर केवल एक यादगार पल नहीं, बल्कि संगठन में हनुमान बांगड़ा की बढ़ती सक्रियता और शीर्ष नेतृत्व तक उनकी पहुंच का संकेत भी मानी जा रही है। वहीं, विरोधी खेमे के कुछ लोग इसे बांगड़ा की राजनीतिक समझ और सही समय पर सही मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की रणनीति बता रहे हैं।

हालांकि, इस तस्वीर का राजनीतिक असर कितना व्यापक होगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। लेकिन इतना तय है कि पुष्कर से सामने आई यह तस्वीर नागौर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में चर्चा का नया केंद्र बन गई है।

ये भी पढ़ें-  न मोबाइल, न सोशल मीडिया अकाउंट: फौजी के बेटे ने JEE Advanced में हासिल किया तीसरा स्थान; जानें सफलता की कहानी
विज्ञापन


फिलहाल राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक चर्चा इसी बात की है कि राहुल गांधी के साथ तस्वीरें तो कई नेताओं के पास हैं, लेकिन परिवार सहित ऐसा अवसर आखिर कितने नेताओं को मिला है। यही सवाल अब नागौर की राजनीति में दिलचस्प बहस का विषय बन चुका है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें