फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Didwana News: बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से फैली दहशत, युवक गंभीर घायल, आरोपियों को पकड़ने के लिए की नाकाबंदी

Sat, 13 Dec 2025 06:27 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना

सार

कुछ कुख्यात बदमाशों ने शुक्रवार रात एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के परबतसर उपखंड के बिल्लू गांव में शुक्रवार देर रात कुख्यात बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना गांव के ही तेजा चौक की है जहां सफेद रंग की कार में सवार चार बदमाशों ने 24 वर्षीय विपिन मेघवाल पर गोली चलाई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विपिन को तुरंत परबतसर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे अजमेर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बडू थाने के हेड कांस्टेबल दयाराम महिया ने बताया कि बदमाश सफेद रंग की इको कार में आए थे। उन्होंने अचानक युवक पर फायरिंग शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि आरोपियों ने फायरिंग की पूरी घटना का वीडियो बनाया और दहशत फैलाने के लिए उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट जारी किया गया। नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम कार के संभावित रूट, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मकराना डीवाईएसपी विक्की नागपाल और बडू सीआई अजय सिंह शेखावत खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया; बड़ी फिरौती की बात आई सामने

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है कि गैंगवार की यह वारदात आगे और बढ़ सकती है। सूत्रों के अनुसार युवक पर हमले की वजह पुरानी रंजिश या गैंग से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की वारदातें सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दहशत फैलाने का नया ट्रेंड बन रही हैं, जिसे रोकने के लिए साइबर सेल भी सक्रिय हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें