फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News:मिर्धा के समर्थक पार्षदों को कारण बताओं नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Thu, 29 May 2025 01:44 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला नागौर

सार

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा के समर्थक पार्षदों को बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर आरोप है कि वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे हुए हैं। जिलाध्यक्ष के इस कदम से फिर नागौर में बीजेपी में राजनीति तेज हो गई है। 
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा के समर्थक पार्षदों को दिया गया नोटि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा के समर्थक पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के कुल 07 पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने कारण बताओं नोटिस थाम दिया है. वही जिला अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल मानते हुए इन पार्षदों की शिकायत पार्टी हाई कमान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और जिला संगठन मंत्री पुखराज पहाड़िया को पत्र लिखा है. वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पार्षदों से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने टालमटोल कर दिया ।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष ने संगठन और प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र :- पोटलिया

भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पुखराज पहाड़िया जिला संगठन प्रभारी नागौर को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि 20 मई 2025 को नागौर नगर परिषद की सभागार कक्ष में भाजपा पार्षदों के द्वारा सभापति की गैर मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई. जबकि नागौर नगर परिषद सभापति नीतू बोथरा द्वारा 19 मई को पत्र लिखा था और इस मीटिंग को निरस्त करने की सूचना भी दे दी गई थी. जिसकी समाचार पत्रों में देने के बावजूद भी पार्षदों की हैसियत से मीटिंग में शामिल होना जो की पार्टी विरोधी गतिविधियों की श्रेणी में आता है. जिला संगठन प्रभारी पुखराज पहाड़िया के निर्देश अनुसार इस पार्टी विरोधी गतिविधियों में मानते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किया गया. भारतीय जनता पार्टी जैसी अनुशासित पार्टी में इस तरीके की यदि अनुशासनहीनता किसी तरह से स्वीकार्य नहीं है. नोटिस थमते हुए उन्होंने यह भी लिखा कि आप दो दिवस के अंदर इस प्रकरण की जानकारी दें अन्यथा आपके द्वारा की गई मीटिंग को लेकर आपके खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी.

यह हुई पूरी घटना क्रम ;-
20 मई को नागौर नगर परिषद् की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई.नागौर नगर परिषद् की सभापति मीतू बोथरा की गैर मौजूदगी में भाजपा के 07 पार्षदों ने इस बैठक में भाग लिया. सभापति के द्वारा 19 में को पत्र जारी किया गया जिसमें उन्होंने इस बैठक को 20 मई को निरस्त करने का आदेश निकला और आगामी जल्द ही साधारण सभा की मीटिंग आयोजित करने के निर्देश दिए.मगर 07 भाजपा के पार्षदों ने इस मीटिंग में भाग लिया.
विज्ञापन


इन पार्षदों को कारण बताओ नोटिस थमा -
ओमप्रकाश सांखला,रघुवीर भाटी,मनीष कच्छावा, सरला सेन, ललित लामरोड़ सहित दो अन्य पार्षदों को नोटिस थमा दिया

नागौर में दिखा भाजपा में गुट बाजी;-
इस बैठक के बाद यह शहरी बीजेपी इन दोनों दो गुटों में बनती हुई नजर आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन गुटबाजी में कुछ पार्षद ज्योति मिर्धा के करीबी भी है। इस जिला अध्यक्ष के पत्र से यह लग रहा है कि ज्योति मिर्धा और मूल बीजेपी में गुटबाजी है .

दोनों पत्र

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें