फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर में दिनदहाड़े वारदात: महिला के गले से कंठी तोड़ ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई चेन स्नैचिंग की घटना

Thu, 27 Aug 2026 08:23 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में महिला थाने से महज 100 मीटर दूर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से करीब दो तोला सोने की कंठी तोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से करीब दो तोला सोने की कंठी तोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ईनाणा गांव निवासी संतोष सब्जी खरीदने के लिए बाजार आई थीं। सब्जी खरीदने के बाद वह घर जाने के लिए महिला थाने के पास जीप का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनके गले में पहनी सोने की कंठी पर झपट्टा मारा। बदमाश कंठी तोड़कर मौके से फरार हो गए।

वारदात के बाद संतोष ने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे भी दौड़ीं, लेकिन दोनों आरोपी तेज रफ्तार से बाइक लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर महिला थाने के सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पढ़ें: राजस्थान सरकार ने 31 अगस्त तक रोकी पशुपतिनाथ यात्रा, नई तिथि की घोषणा का करना होगा इंतजार

कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस पीड़िता को अभय कमांड सेंटर के कैमरों की फुटेज भी दिखा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पीड़िता संतोष ने बताया कि वह सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं और वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी अचानक पीछे से बाइक सवार युवक आए और उनके गले से कंठी तोड़कर फरार हो गए। महिला थाने के इतने नजदीक दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें