फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: आठ बार पलटी कैंपर, अंदर बैठे लोगों को खरोच तक नहीं आई; फिर बाहर निकलकर बोले ‘चाय पीला दो’

Sat, 21 Dec 2024 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: नागौर-बीकानेर रोड पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक बोलेरो कैंपर आठ बार पलटी खाकर गेट से टकरा गया। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि इसके अंदर बैठे पांच लोगों को खरोच तक नहीं आई।
विज्ञापन
आठ बार पलटी कैंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर शहर के बीकानेर रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर आठ बार पलटी। पलटते समय एक बार तो ऐसा लगा कि कैंपर में आग लग गई हों, क्योंकि पलटते समय आग की लेपेटें उठी। हादसे का सबसे हैरान कर देने वाला पहलू यह रहा कि किसी को खरोंच तक नहीं आई। इतना ही नहीं बारी बारी से सभी बाहर निकले और होंडा एजेंसी में जाकर कहा कि हमें चाय पिला दो।

विज्ञापन




दरअसल, यह सारा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह हुआ है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे का वीडियो सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि एक बोलेरो कैंपर नागौर से बीकानेर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान होंडा एजेंसी से ठीक पहले यह बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर पलटने लगी। पलटी मारते मारते गाड़ी नागौर की होंडा एजेंसी के गेट पर जा पलटी, जिससे गेट टूट गया। आठवीं बार कैंपर गेट पर पलटी और रूक गई। इस दौरान एक सवार उछलकर बाहर भी गिर गया।

खरोंच तक नहीं आईं, बोले चाय पीला दो
होंडा एजेंसी के गेट पर पलटी कैंपर में एक सवार तो पहले ही उछलकर बाहर निकल गया था, सबसे पहले वो उठा और एजेंसी की तरफ बढ़ा, इसके बाद बारी बारी से चार और जने बोलेरो कैंपर में ले बाहर निकले। एजेंसी में काम करने वाले सचिन ओझा ने बताया कि किसी को चोट नहीं लगी और अंदर आते ही कहा कि चाय पीला दो। तो यह स्थिति इस हादसे की रही। कुल मिलाकर तेज रफ्तार कैंपर के आठ बार पलटने के बावजूद किसी के खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें