फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर में एटीएम लूटने पहुंचे बदमाश: सायरन बजते ही जागी ब्रांच मैनेजर, पति संग पहुंचीं; शटर बंद कर पुलिस बुलाई

Tue, 29 Sep 2026 11:24 AM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर के मारवाड़ मूंडवा में यूको बैंक के एटीएम को लूटने पहुंचे दो बदमाशों की कोशिश महिला ब्रांच मैनेजर की सूझबूझ और हिम्मत से नाकाम हो गई। एटीएम में ई-सर्विलांस का सायरन बजते ही ब्रांच मैनेजर सरिता चौधरी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं और बाहर से शटर बंद कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एटीएम लूटने पहुंचे दो बदमाशों की कोशिश नाकाम हुई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के मारवाड़ मूंडवा में महिला ब्रांच मैनेजर और उनके पति की हिम्मत से एटीएम लूटने पहुंचे दो बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। आधी रात को दोनों बदमाश एटीएम बूथ में घुसे। जैसे ही ई-सर्विलांस सिस्टम से सायरन बजा, महिला ब्रांच मैनेजर सरिता चौधरी उठीं और अपने पति को साथ लेकर एटीएम बूथ पर पहुंच गईं। उन्होंने बूथ के अंदर दोनों बदमाशों को देखा तो बाहर से शटर बंद कर दिया और पुलिस को मौके पर बुला लिया। एटीएम में करीब 16 लाख 900 रुपये कैश रखा था, जिसे लूटने से बचा लिया गया। दोनों आरोपी बूथ के अंदर ही लूट के सामान के साथ पकड़े गए।

विज्ञापन


आधी रात 2:13 बजे एटीएम बूथ में घुसे दोनों आरोपी
मारवाड़ मूंडवा स्थित यूको बैंक के एटीएम को लूटने के इरादे से दो युवक आधी रात करीब 2 बजकर 13 मिनट पर एटीएम बूथ पर पहुंचे। दोनों बूथ के अंदर घुस गए। जैसे ही वे अंदर पहुंचे, बूथ में लगे ई-सर्विलांस सिस्टम से सायरन बज उठा। सायरन की आवाज सुनकर महिला ब्रांच मैनेजर सरिता चौधरी उठीं। वह बैंक के ऊपर बने क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। सूचना मिलते ही वह अपने पति के साथ नागौर रोड स्थित यूको बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंचीं। वहां उन्होंने देखा कि शटर के अंदर दो युवक मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने बाहर से शटर बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया
थाना प्रभारी पूरबाराम ने बताया कि मुंडू निवासी भरत प्रजापत और उसकी दुकान पर काम करने वाले बिहार निवासी कोमल कुमार राजपूत को मौके से गिरफ्तार किया गया है। भरत प्रजापत मुंडवा में चाय का ढाबा चलाता है, जबकि कोमल उसकी दुकान पर मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की मोटरसाइकिल लेकर आधी रात को एटीएम बूथ पहुंचे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जयपुर को मिलेगा नया हैंगआउट स्पॉट: रामनिवास बाग में बनेगी फूड चौपाटी; प्ले जोन और ओपन एयर थिएटर से लेकर सबकुछ

एटीएम में रखे थे 16 लाख 900 रुपये
ब्रांच मैनेजर सरिता चौधरी ने बताया कि सोमवार को हड़ताल प्रस्तावित थी। ऐसे में बैंक के एटीएम में कैश डाला गया था। एटीएम में 16 लाख 900 रुपये रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि आधी रात करीब 2:04 बजे बैंक के अजमेर रीजनल सुरक्षा अधिकारी गौतम नागर को ई-सर्विलांस के जरिए एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दी। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बैंक के ऊपर बने क्वार्टर में रहती हैं। सूचना मिलते ही वह पति के साथ एटीएम बूथ पर पहुंचीं। वहां देखा तो शटर नीचे था और अंदर कुछ हलचल हो रही थी।
विज्ञापन


अपर कवर तोड़ा, कैमरे पर लगाई ग्रीस
ब्रांच मैनेजर ने बताया कि आरोपियों ने एटीएम का अपर कवर तोड़ दिया था। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे पर ग्रीस लगाने के साथ ही उसकी कनेक्टिविटी वायर भी काट दी थी। हालांकि, आरोपी एटीएम का कैश डोर नहीं काट पाए थे। इसी दौरान ई-सर्विलांस सिस्टम के अलर्ट और ब्रांच मैनेजर की तत्परता से दोनों आरोपी बूथ के अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें