फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur Accident: दीपावली की छुट्टियां मनाने जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, छह लोग घायल; दो की हालत गंभीर

Sun, 19 Oct 2025 09:38 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur Jodhpur Road Accident: दीपावली की छुट्टियां मनाने घर जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा नागौर-जोधपुर हाईवे पर हुआ है। इस एक्सीडेंट में कुल छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो की तबीयत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायलों को इलाज के लिए ले जाते हुए परिजन और स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर-जोधपुर हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पाली से ऐवाद दीपावली की छुट्टियां मनाने जा रहे परिवार की इंडिगो कार की आमने-सामने टक्कर एक कैंपर वाहन से हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जोधपुर रेफर किया गया

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस चालक विशनाराम और माधोराम, ईएमटी विनोद कुमार सैनी तथा सुरेन्द्र ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

हादसे में रामकुमार, संतोष, पर्वत सिंह, मनोज जांगिड़, प्रियंका और शक्ति सिंह घायल हुए हैं। प्रताप सिंह को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी: राजस्थान में 40 हजार करोड़ का व्यापार, पिछले साल के मुकाबले 25 % ज्यादा की खरीददारी; बाजार रहे गुलजार

कार के परखच्चे उड़ गए

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपावली से पहले हुए इस सड़क हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें