घटना की जानकारी देते पीड़ित व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
नागौर जिले में लगातार बढ़ते नशे को लेकर आए दिन वारदात होती ही रहती हैं। मेड़ता शहर के जेतारण चौकी के पास इलाके में सोमवार चाकूबाजी की घटना हुई। घटना में राजेंद्र पलाडिया और उसके पिता पुखराज पालडिया घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को मेड़ता शहर के राजकीय चिकित्सालय में लाकर इलाज करवाया है। पीड़ित ने नामजद चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।
बता दें राजेंद्र पलाडिया ने मेड़ता शहर में लिखित में रिपोर्ट देकर बताया कि वह रविवार शाम को अपने घर आ रहा था। इस दौरान घर के बाहर उसके किराणे की दुकान पर मां-बाप बेटे थे। घर के आगे स्कूल के पास प्रवीण जोशी और उसके साथी नशा करते हुए गाली गलौज कर रहे थे। जब उनको गाली गलौज करने से टोका तो वह उल्टे उसको गाली गलौज करने लग गए। वह वहां से निकल कर अपनी दुकान पर आ गया।
पीछे से आकर उन्होंने प्रवीण जोशी, उमेश सोनी, यश, मुकेश और 3-4 अन्य लोगों ने मिलकर उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। जैसे ही मैने मेरा बीच बचाव किया तो उन्होंने मेरे हाथों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से मेरे हाथ पर पांच वार किया। इतने में ही मेरे बीच बचाव करने के लिए मेरे पिताजी आ गए प्रवीण ने मेरे पिताजी के ऊपर भी चाकू से हमला बोल दिया और उनके भी चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने से पहले यह धमकी देकर गए कि तेरे घर में घुसकर तेरे को जान से मार देंगे।
इनका कहना है कि रामकुमार हेडकांस्टेबल ने बताया कि सूचना मिली कि जसनगर चौकी के पास कुछ चाकूबाजी हुई है। मौके पर पहुंचे और घायलों को मेड़ता के राजकीय चिकित्सालय में इलाज हेतु लाया गया। उसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जान से करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। हमने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला धारा 189(2), 126, 115(2), 351(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, आरोपियों के खिलाफ लगातार कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गई। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।