फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: पत्नी संग उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किए वीर तेजाजी के दर्शन, देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Fri, 13 Sep 2024 05:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वीर तेजाजी के मंदिर में दर्शन कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर मंदिर समिति और स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मंदिर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार नागौर जिले के खरनाल के दौरे पर रहे। वे भारतीय वायुसेना के विशेष हैलीकॉप्टर से तेजा स्थली खरनाल हैलीपेड पहुंचे। पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहीं। यहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और स्वागत किया। हैलीपेड से उपराष्ट्रपति लोक देवता वीर तेजाजी के मंदिर पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध वीर तेजा जी के मंदिर में तेजा जी के दर्शन किए और पूजाअर्चना की। 

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी ने उन्हें पूजा कराई। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर खरनाल के तेजाजी मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मंदिर में दर्शन के दौरान उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं कीं। मंदिर परिसर में आए वीर तेजा जी के भक्तों का उन्होंने इस दौरान अभिवादन भी किया। 

मंदिर में दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनकड़ का वीर तेजा मंदिर समिति ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, पूर्व विधायक मोहन लाल, रिछपाल मिर्धा और प्रदेश सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें