फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: BJP प्रत्याशी ज्योति मिर्धा आज नागौर से भरेंगी नामांकन पत्र, सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे CM

Tue, 26 Mar 2024 12:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

लोकसभा के प्रथम चरण के चुनावों में नामांकन के लिए अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं। 19 अप्रैल को होने वाले इन चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा आज नागौर से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हनुमान बेनीवाल के कल 27 मार्च को इंडिया गठबंधन से नामांकन भरे जाने की खबर है। तीसरी बार आमने-सामने चुनाव लड़ रहे ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल की टक्कर को लेकर हर कोई उत्सुक है।

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन से रालोपा के हनुमान बेनीवाल का नाम घोषित होने के बाद प्रदेश की यह हॉट सीट बहुत दिलचस्प हो गई है। क्योंकि इस चुनाव मैदान में उतरे दोनों ही प्रतिद्वंद्वी तीसरी बार आमने-सामने हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि जो पहले कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी थीं, वे अब भाजपा की तरफ से मैदान में हैं और जो भाजपा की तरफ से मैदान में थे, उन्होंने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

सीएम भजनलाल संभालेंगे मिर्धा का मोर्चा

आज अपना निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पेश करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा नागौर के मानासर रोड स्थित पशु प्रदर्शनी स्थल पर सभा भी संबोधित करेंगी। इस सभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा भी दोपहर 2 बजे नागौर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें