फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: पैसा डबल करने का झांसा देकर कर रहे थे साइबर लूट, दिल्ली-उप्र गैंग के आठ आरोपी पुलिस हिरासत में

Mon, 17 Jun 2024 09:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

साइबर ठगी करके लोगों से पैसा लूटने वाली दिल्ली और उत्तरप्रदेश की गैंग को नागौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आठ आरोपियों के पास से 20 लाख से ज्यादा की रकम भी बरामद की गई है। ये आरोपी लोगों को व्हाट्स एप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिये पैसा डबल करने का लालच देकर अपने झांसे में लेते थे।
विज्ञापन
पकड़े गए साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीग्राम और व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी करने वाले साइबर ठगों को नागौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन झांसा देकर पैसा लूटने वाले ये साइबर ठग दिल्ली और उत्तरप्रदेश की गैंग से वास्ता रखते हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 20 लाख 35 हजार रुपये की बड़ी रकम बरामद की है।
विज्ञापन


पिछले दिनों नागौर जिले की मेड़ता सिटी में रहने वाली अमनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह ने नागौर साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी कि कुछ लोग उसे लगातार व्हाट्स एप और टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में पैसे जमा करवाने और पैसे डबल करवाने का झांसा दे रहे हैं। इन साइबर ठगों ने एक टॉप वीआईपी स्टॉक ग्रुप बना रखा था, जिसमें ये शेयर मार्केट की जानकारी साझा करते थे। 

अमनदीप ने बताया कि ग्रुप के एडमिन ने उससे एक फर्जी एप सीएचसी - एसईएस डाउनलोड करवाकर शेयर मार्केट में पैसा इंवेस्टमेंट का झांसा देकर अलग-अलग फर्मों में कुल 20 लाख 35 हजार रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नागौर से आठ आरोपियों को रुपयों समेत गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


आरपीएस, साईबर थाना, नागौर उम्मेदसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को मेड़ता निवासी महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन आरोपियों विकास बंसल, मनोज बंसल, रामकुंवर रमन, गौरव कुमार, मुनीश शर्मा, राजेश कुमार गोयल, तुषार गर्ग और परमजीत खरब उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। मामले में अनुसंधान जारी है।

आमजन से अपील

पुलिस ने लगातार ऐसे मामलों को देखते हुए आमजन से अपील की है कि किसी प्रलोभन या लालच में आकर किसी को पैसे नहीं भेजें। साथ ही किसी के साथ अपना एटीएम कार्ड या सिम का लेनदेन करें। ऐसा करने से आपको भी किन्हीं परिस्थितियों में जेल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें