अलवर के बानसूर के रामपुर गांव के जंगलों में नाग-नागिन का जोड़ा झूमते नजर आया। नाग-नागिन के इस जोड़े को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस नजारे को लोगों ने वीडियो बना लिया।
दरअसल, पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। अलवर के बानसूर के जंगलों में नाग-नागिन अपने बिलों से बाहर निकल आए और रोमांस करने लग गए। करीब 1 घंटे तक नाग नागिन का रोमांस कौतूहल का विषय बन गया।
नाग नागिन के रोमांस का ये नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है। नाग नागिन सिर्फ जंगलों में ही इस तरह की अठखेलियां करते नजर आते हैं। ऐसे में जंगल में लोगों ने नाग-नागिन के जोड़े को इस तरह झूमते देखा तो वीडियो बना लिया। जिसे लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है।