फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: समुदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा- जब वक्त हमारा आएगा... फिर थाने पहुंच गया मामला

Fri, 26 Jan 2024 10:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पुलिस ने आरोपी युवक से पोस्ट के बारे में पूछताछ की तो उसने पहले अनभिज्ञता जताई। लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने गलती स्वीकार कर ली गई। इसके बाद उन्होंने लिखित में माफीनामा भी दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के आबूरोड में समुदाय विशेष के एक युवक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल दी। इससे दिनभर गहमागहमी बनी रही। मामला सामने आने के बाद भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश खंडेलवाल और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह आबूरोड शहर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए कारवाई कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


हिंदू समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालने से शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक और उसके परिजनों को थाने बुलया। उसके साथ समुदाय विशेष के वरिष्ठ लोग और जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंचे। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक से पोस्ट के बारे में पूछताछ की तो उसने पहले अनभिज्ञता जताई। लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने गलती स्वीकार कर ली गई। इसके बाद उन्होंने लिखित में माफीनामा भी दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, शिकायतकर्ताओं ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में ठोस कदम उठाने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर आबूरोड शहर थाना अधिकारी बलभद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया। जानकारी के अनुसार इस मामले में तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यकता अनुसार कारवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें