फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में गला रेतकर युवती की हत्या, तौलिया से बंधे मिले पैर, चेहरा भी कुचला

Sun, 29 May 2022 01:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में सड़क पर युवती की लाश मिली है। घटनास्थल के पास टायर के निशान भी मिले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि प्रेम प्रसंग या रंजिश में युवती की हत्या की गई है।
विज्ञापन
बीकानेर में पति की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में शनिवार रात सड़क पर एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए शव का चेहरा भी कुचल दिया।

 

विज्ञापन

जयपुर के पोद्दार फार्म के पास ग्रेवल रोड पर युवती की लाश मिली है। शव के पैर तोलिए से बंधे हैं। सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर टायर के निशान भी मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंका गया है। मृतका की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है।

 

पुलिस मृतका की पहचान में जुट गई है। पुलिस प्रथमदृष्टया मान रही है कि प्रेम प्रसंग या आपसी रंजिश में परिचित युवक ने ही हत्या कर शव यहां फेंका है। आसपास के थाना इलाकों से लापता हुई युवतियों की जानकारी जुटाई जा  रही है। इसके साथ ही वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

 

23 मई को बदमाश सनी सोनी की भी हत्यारों ने इसी प्रकार से हत्या करने के बाद लाश एक सुनसान प्लॉट में फेंकी थी। उस वारदात में भी हत्यारों ने किसी अन्य स्थान पर सनी की हत्या करने के बाद उसकी लाश के दोनों पैरों को बांध दिया था और फिर दूसरे स्थान पर लाश को फेंक कर फरार हो गए। प्रकरण में छह दिन बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें