फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: व्यक्ति ने PM से मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- चोरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, परिवार संग करूंगा आत्मदाह

Tue, 12 Sep 2023 08:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर के पोकरण कस्बे में रहने वाले मुकेश के घर 28 अगस्त 2022 की रात चोरी हुई थी। चोर पीड़ित के घर से 44 तोला सोना, 70-80 तोला चांदी के आभूषण और 3 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। इस घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
पीड़ित मुकेश व्यास ने परिवार समेत मांगी इच्छा मृत्यु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के पोकरण कस्बे में एक साल पहले हुई चोरी की पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। इससे परेशान होकर पीड़ित व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इच्छा मृत्यु की मांग कर दी। इसे लेकर पीड़ित युवक मुकेश व्यास ने पोकरण उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को पीएम मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


ज्ञापन के जरिए मुकेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिवार समेत इच्छा मृत्यु की मांग की है। उसने बताया कि चोरी की वारदात का खुलासा नहीं होने पर उसने धरना दिया, फिर भूख हड़ताल कर पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर गुहार लगाई। लेकिन अब तक पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।  इससे परेशान होकर यह कदम उठाया है। पीड़ित ने कहा कि मैंने एसडीएम को पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है। अगर, 20 सितंबर तक पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं किया तो 21 सितंबर को परिवार समेत आत्मदाह करूंगा। 

एक साल पहले हुई थी चोरी  
जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 2022 की रात पोकरण के पुरोहितों की गली वार्ड नंबर 5 में रहने वाले मुकेश व्यास के घर चोरी की वारदात हुई थी। चोर पीड़ित के घर से 44 तोला सोना, 70-80 तोला चांदी के आभूषण और 3 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें