फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चंबल नदी में मगरमच्छ के हमले से एक शख्स की मौत

Thu, 10 Jan 2019 08:32 PM IST
अजय सिंह भाषा, जयपुर
विज्ञापन
मगरमच्छ
विज्ञापन

राजस्थान में चंबल नदी के किनारे मगरमच्छ के हमले में एक युवक की मौत हो गयी। युवक अपने गांव जाने के इरादे से नदी के किनारे खड़ा था। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि 30 वर्षीय मुकेश मल्लाह बुधवार रात जब मनराज क्षेत्र में चंबल नदी के किनारे अटार घाट स्थित अपने गांव गधापुर जाने के लिये खड़ा था तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे अपने साथ नदी में ले गया।

उन्होंने बताया कि सुबह तक युवक के घर नहीं पहुँचने पर परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174  के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें