फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: 'लड़के से हुआ था पर प्यार मेरा झूठा नहीं था' लिखकर छात्र ने फांसी लगाई, इंजीनियरिंग की कर रहा था तैयारी

Sat, 30 Jul 2022 01:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

छात्र मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला था। वह पिछले दो महीने से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। सुसाइड करने से पहले उसने दोस्तों से बातचीत की और खाना भी खाया था। उसके बाद उसने कमरे में जाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
कोटा में छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला था। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। इसके साथ ही एक लड़के से प्यार का जिक्र भी किया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि 'सॉरी, मम्मी-पापा पर मैं किसी चीज के लायक नहीं हूं।' आपका बेटा बहुत लड़ा लेकिन हार गया। इतना पैसा मुझ पर बर्बाद करने के लिए सॉरी। अब बस चचू की पढ़ाई का खर्चा लगेगा लेकिन मेरा प्यार झूठा नहीं था, लड़के से हुआ था। लेकिन सच्चा था एकदम। भव्य से बहुत बहुत प्यार करता हूं।


छात्र का नाम प्रथम जैन था। उसके पिता निजी डॉक्टर हैं। कोटा में वो दो महीने से रहकर कोचिंग की तैयारी कर रहा था। उसके दोस्तों ने बताया कि शुक्रवार को वह कोचिंग नहीं गया था। उसने सुबह 10 बजे दोस्तों से बातचीत की और उनके साथ खाना खाया था। फिर दोस्त चले गए। 

विज्ञापन

दोस्तों ने दो बजे जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। दोस्तों को लगा कि वो सो रहा होगा। शाम को फिर दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने फिर दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट खोला तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सूचना पर उसके परिजन कोटा पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें