फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: तिरंगा यात्रा में सांसद जसकौर मीणा ने प्रदेश को सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Mon, 14 Aug 2023 05:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि 16 अगस्त से हम अमृत काल में प्रवेश करेंगे। 2047 में भारतीय जनता पार्टी ही नहीं सम्पूर्ण राष्ट्र का सपना है कि देश जगत गुरु बने।
विज्ञापन
दौसा में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 घंटे में 17 महिलाओं की आबरू के साथ राजस्थान में खिलवाड़ हो रहा है। यह कहना है दौसा सांसद जसकौर मीणा का। सांसद ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही बंदरबांट राजस्थान की जनता को भलिभांति समझ में आ रही है, जिसके चलते अब इस सरकार के छलावे में राजस्थान की जनता नहीं आने वाली।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दौसा सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि आज का दिन पीएम मोदी का है। गत वर्ष से तिरंगा यात्रा शुरू की और तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय से शहर गली, गांव, गलियारों से लेकर आज दौसा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली है। उन्होंने उन अमर शहीदों को याद कर आमजन को प्रेरित किया कि जिन्होंने अपने प्राण देश के लिए न्योछावर कर दिए। हमारे शहीदों को न भूलें, अपनी माटी और अपना सम्मान, यह भाव सबके मन में हो। 

दौसा की माटी के सम्मान में एक पौधा सभी लगाएं
दौसा की माटी के सम्मान में एक पौधा सभी लगाएं। सभी कार्यकर्ता प्रान्त में जाएं और प्रान्त से प्रदेश की माटी दिल्ली तक लेकर जाएं। एक अमृत काल का वन बने। जसकौर मीणा ने कहा 16 अगस्त से हम अमृत काल में प्रवेश करेंगे। 2047 में भारतीय जनता पार्टी ही नहीं सम्पूर्ण राष्ट्र का सपना है कि देश जगत गुरु बने। संसार में सर्वोच्च प्रतिष्ठा प्राप्त भारत देश बने। इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है कि तिरंगे के प्रति सम्मान और साथ ही शहीदों का सम्मान हो। उन शहीदों की स्मृति जन जन के मन में उत्पन्न हो सके।
विज्ञापन


मीणा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तंज कसा
दौसा सांसद जसकौर मीणा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तंज कसा। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस सरकार की स्मार्टफोन मोबाइल योजना पर कहा कि वह तो कब से क्या क्या बांट रही है। चार साल से कांग्रेस सरकार का पता नहीं है कि क्या-क्या बांट रही है। बांटने के नाम पर धोखा, झूठ, फरेब है। माताओं, बहनों-बेटियों की रक्षा ये कांग्रेस सरकार नहीं कर सकी। प्रदेश भर के अंदर एक दिन में 17 केस महिला रेप और अपराध के सामने आए हैं, लेकिन सरकार मोबाइल योजना के तहत रेवड़ी बांट रही है। इससे जनता भ्रमित नहीं होगी। जनता ने ठान लिया है कि जो देश का सम्मान करें, नागरिकों का विकास करें और अंतिम पायदान पर खड़े गरीब आदमी की सुरक्षा करें, उसे संपन्नता दे। उसे ही चुनना है। राजस्थान की कांग्रेस पार्टी को जीत का भ्रम है। जनता उनके में कारनामों को देख रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें