फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वसुंधरा राजे के के चेहरे पर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव, सांसद बालक नाथ के बयान से चर्चा तेज

Thu, 09 Feb 2023 07:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

2023 का राजस्थान विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चेहरे पर लड़ा जाएगा। सांसद बालक नाथ के इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में राजे के कद को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांसद बाबा बालक नाथ और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर से सांसद बाबा बालक नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनके बयान के बाद राजनीति चर्चा शुरू हो गई है। सांसद बालक नाथ ने कहा- वसुंधरा राजे हमारी नेता हैं, दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन


सांसद बालक नाथ ने कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव वसुंधरा राजे के चेहरे और पार्टी के अन्य नेताओं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हमारे साथ है। 

सांसद बाबा बालक नाथ ने ईआरसीपी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी को लेकर राजस्थान की जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत विधानसभा में पीएम मोदी पर आरोप लगा देते हैं, लेकिन 4 साल में वे इसे लेकर  पीएम से मिलने नहीं गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर, गहलोत पीएम मोदी से मिलते तो गांधी परिवार उनसे नाराज हो जाता। मुख्यमंत्री गहलोत सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं, कुछ  भी करके वे अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं। सांसद बालक नाथ ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आमजन के लिए योजनाएं लेती आती है, लेकिन राजस्थान में केंद्र की योजनाओं में घोटाले हो रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें