फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने ली मासूम बेटी की जान फिर रची खतरनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक सनसनीखेज वारदात में एक मां ने अपने बेटी की हत्या कर इल्जाम अज्ञात नकाबपोश पर लगा दिया। पुलिस नकाबपोश की तलाश करती रही लेकिन आरोपी महिला ने ऐसी कहानी गढ़ दी कि पुलिस को दूर तक भी उस पर शक नहीं हुआ।
विज्ञापन


हालांकि उसकी चालबाजी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और उसके कर्मों का भंडा फूट गया। मामला कुछ इस तरह है, भीलवाड़ा निवासी रानी (बदला हुआ नाम) एक स्कूल में शिक्षिका है। शनिवार की सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी तभी उसकी डेढ़ साल की बेटी ने रोना शुरू कर दिया।

उसने उसे चुप कराने का प्रयास किया तो वह और जोर से रोने लगी। इस पर झल्लाहट में आकर रानी ने उसे पीछे धकेल दिया। बच्ची सीधे सिर के बल पर फर्श पर गिरी। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। महिला ने नजदीक जाकर देखा तो सिर में चोट लगने के कारण बच्ची की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

खुद को पलंग से बांधकर गढ़ी झूठी कहानी

इसके बाद रानी डर गई और उसने खुद को अपनी साड़ी से पलंग से बांध लिया। इसके बाद उसने शोर मचाया तो पडोसी वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने पूछा तो रानी ने बताया कि मुंह पर कपड़ा बांधे एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उससे पैसों की मांग की। न देने पर उसे मारपीट कर पलंग से बांध दिया और बच्ची को मारकर फरार हो गया।

घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था जो सूचना मिलते ही पहुंच गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रानी से पूछताछ की तो उसे उसकी कहानी पर शक हुआ। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह उन्हें इधर उधर की बातों में घुमाने लगी।

लेकिन पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती दिखाई तो वह टूट गई और घटना को कुबूल कर‌ लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें