फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RoadAccident in Alwar: बस और ट्रक की भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे, 20 से अधिक घायल

Mon, 20 Jun 2022 08:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में अजमेर से दिल्ली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं छह से अधिक लोग गंभीर घायल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के नीमराणा में रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर राजस्थान रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर हो गई और दोनों वाहन पलट गए। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार देर रात नीमराणा थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश को फोन के जरिए सूचना मिली कि हीरो चौक के पास राजस्थान रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बस अजमेर से दिल्ली जा रही थी। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। वहीं करीब छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें