फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हत्या के मामले में विधायक शोभारानी के देवर गिरफ्तार, 10 साल से थे फरार, पति पहले से जेल में बंद

Fri, 12 Aug 2022 07:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

दस साल पहले छात्र नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने विधायक शोभारानी के देवर शिवराम और जीतेंद्र को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विधायक का पति बीएल कुशवाह पहले से ही जेल में बंद है। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले से विधायक शोभारानी कुशवाह के देवरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक के देवरों पर हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज है। मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी शिवराम और जीतेंद्र 10 साल से फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5- 5 हजार रूपए के इनामी धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह के दोनों देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह के देवर शिवराम कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट संख्या तीन के समक्ष पेश किया गया है। 

सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि दिसंबर 2012 में झील का पुरा के रहने वाले छात्र नेता नरेश कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले शार्प शूटर सत्येंद्र जाट और रोबिन जाट के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं, विधायक शोभारानी कुशवाह के पति बीएल कुशवाह (पूर्व विधायक) उसके भाई शिवराम कुशवाहा और जीतेंद्र कुशवाहा के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व विधायक बीएल कुशवाह और शार्प शूटर सत्येंद्र जाट को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अन्य दोनों आरोपी शिवराम और जीतेंद्र फरार चल रहे थे। दस साल बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5-5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 

दस साल पहले छात्र नेता नरेश कुशवाहा की हत्या के मामले में एडीजे कोर्ट ने शार्प शूटर सत्येंद्र जाट और पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दोनों को दिसंबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से जेल में ही बंद हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किए गए शिवराम कुशवाहा और जीतेंद्र कुशवाहा को भी जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें