फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'पुलिस क्या उनके काकोजी भी आ जाएं तो डरने वाली नहीं', देखें महिला तस्कर का वीडियो

Fri, 12 Aug 2022 06:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

वायरल वीडियो में कमला कह रही है, पुलिस क्या पुलिस के काकोजी भी आए तो मैं डरने वाली नहीं हूं। कुछ भी हो जाए मैं चित्तौड़गढ़ जरूर जाऊंगी। अभी 10 दिन पहले गाड़ी भरकर डोडा पोस्त और दूध लाई थी।
विज्ञापन
तस्कर कमला चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं, पुलिस क्या पुलिस के काकोजी भी जा जाएं तो भी डरने वाली नहीं हूं। मैं चित्तौड़गढ़ जरूर जाऊंगी... यह किसी नेता की पुलिस को चेतावनी नहीं है, न ही किसी सामाजिक कार्यकर्ता ने दी है। यह धमकी है एक महिला तस्कर की, जो अमल और डोडा बेचने का काम करती है। खुद को कमला चौधरी बताने वाली इस महिला तस्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मे वह यह धमकी पुलिस को दी रही है।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला तस्कर कमला बाड़मेर की रहने वाली है। करीब दस दिन पहले उसने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद से यह वायरल हो रहा है। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस कमला की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार कमला चौधरी बाड़मेर जिले के बायतु की रहने वाली है। वह अमल और डोडा तस्करी और बेचने का काम करती है। अभी वह प्रदेश के जैसलमेर जिले में रह रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।    

वायरल वीडियो में कमला कह रही है, पुलिस क्या पुलिस के काकोजी भी आए तो मैं डरने वाली नहीं हूं। कुछ भी हो जाए मैं चित्तौड़गढ़ जरूर जाऊंगी। अभी 10 दिन पहले गाड़ी भरकर डोडा पोस्त और दूध लाई थी। अब 4-5 कट्टे ही बचे हैं। जो पुलिस वाले भाई लोग वीडियो देख रहे हैं, उन्हें तहेदिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। कमला से दूध और अमल ले जाएं और डोडा जरूर खरीदें। पुलिस वाले हमारे दोस्त हैं, कोई टेंशन नहीं है। मैं रोजाना के तीन तोला अमल खाती हूं और एक महीने में 10 किलो डोडा पीती हूं।   
 

ये पुलिस के लिए चैलेंज है या तस्करी की मार्केटिंग- बाड़मेर से कमला चौधरी की सीधी रिपोर्ट 😆😆@BaranPolice @RajPoliceHelp @Igp_Jodhpur @PoliceRajasthan @8PMnoCM @RajGovOfficial @BarmerDm pic.twitter.com/O5PqQnyHQX

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें