फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधायक बलजीत यादव ने काले पहनकर अलवर की सड़कों पर लगाई दौड़, जानें क्या हैं मांगें

Sun, 26 Mar 2023 11:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

बलजीत यादव ने कहा- निर्दलीय विधायक होने के बाद भी मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में जो काम कर रहा हूं वो सरकार के लिए चुटकियो का काम है। मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में निशुल्क कोचिंग चला रखी है, जहां बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। स्कूलों में तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
युवाओं के साथ सड़कों पर दौड़े विधायक यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के बहरोड से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने रविवार को एक बार फिर सड़क पर दौड़ लगाई। वे सुबह करीब 8:30 बजे हिंडोली पहुंचे और फिर दौड़ लगाना शुरू किया। इसके बाद वे बूंदी पहुंचे और आंबेडकर सर्किल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन




जहां से उन्होंने इंदिरा मार्केट होते हुए अहिंसा सर्किल तक दौड़ लगाई। इस दौरान बलजीत यादव के साथ भाजपा नेता रूपेश शर्मा सहित दर्जनों लोग मोजूद थे। बलजीत यादव ने कहा- मैं राजस्थान सरकार से प्रदेश के युवाओं को शत प्रतिशत आरक्षण दिए जाने और गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण देने की मांग कर रहा हूं। एक साथ 5 लाख भर्ती निकाल कर चार्ट जारी किया जाए। प्रत्येक जिले में निशुल्क कोचिंग खोले जाएं और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

बलजीत यादव ने कहा- निर्दलीय विधायक होने के बाद भी मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में जो काम कर रहा हूं वो सरकार के लिए चुटकियो का काम है। मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में निशुल्क कोचिंग चला रखी है, जहां बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। स्कूलों में ट्रैक, गार्डन और स्विमिंग पूल बनवा रहे हैं। बतादें कि विधायक बलजीत यादव बीते कई दिनों से काले कपड़े पहनकर मांगों को लेकर सड़क पर दौड़ लगा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें