फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM loot in Ajmer: 32 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़ा, गाड़ी में लादकर बदमाश हुए फरार

Mon, 25 Apr 2022 06:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम को चेन से पिकअप में बांधकर उखाड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अजमेर में एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के चाचियावास गांव में बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ कर ले गए। एटीएम में 32 लाख रुपए थे। मामले की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों मौके पर पहुंचकर और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

ग्रामीण एडिशनल एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि रविवार की देर रात चचियावास गांव स्थित एसबीआई एटीएम पर कुछ बदमाश पहुंचे। उन्होंने पहले हथियार से एटीएम का शटर तोड़ा और फिर एटीएम को पिकअप पर लगी चेन से बांधकर उखाड़ कर गाड़ी में ले गए। इसके साथ ही बदमाशों की ओर से एटीएम में तोड़फोड़ भी की गई।


मामले की सूचना पर एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान, ग्रामीण एडिशन एसपी वैभव शर्मा और गेगल थाना अधिकारी नंदू सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके साथ ही मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम की ओर से घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले में अजमेर एसपी के निर्देश पर ग्रामीण एडिशनल एसपी वैभव शर्मा के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी

ग्रामीण एडिशनल एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि एसबीआई बैंक के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि एटीएम में 32 लाख रुपए रकम थी। बदमाशों की ओर से एटीएम को उखाड़ कर ले जाया गया है। मामले में बैंक के अधिकारियों की ओर से शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।


सीसीटीवी कैमरे तोड़कर की वारदात 

एडिशनल एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी को भी बदमाशों की ओर से तोड़ा गया है। हालांकि तोड़ने से पहले कुछ संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें