भरतपुर में महिला से दुष्कर्म की कोशिश
- फोटो : Amar Ujala Digital
भरतपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति के साथ जा रही महिला से बदमाशों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब पति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके पैर पर डीजल डालकर आग लगा दी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला बयाना थाना क्षेत्र का है। पति-पत्नी दोनों पिता की दुकान पर खाना देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चार बदमाशों ने पत्नी को पकड़ लिया। बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पत्नी को बचाने के लिए पति बदमाशों से भिड़ गया। जिसके बाद बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने पति के पैरों में डीजल डालकर आग लगा दी।
पीड़ित ने बयाना थाना में चार बदमाशों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं ये भी सामने आया है कि पीड़ित और आरोपियों में पहले भी झगड़ा हो चुका है।