फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में एपीपी वकील की कार के शीशे तोड़े, बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को बनाया निशाना

Mon, 17 Jul 2023 09:25 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कार के शीशे ताेड़ने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के थाना मथुरा गेट इलाके में सरकारी एपीपी वकील की कार के बदमाशों ने शीशे तोड़कर दिए। 2 बाइक और स्कूटी पर आए 6 बदमाश वकील के घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


भरतपुर के थाना मथुरा गेट इलाके के गोपालगढ़ में रहने वाले सरकारी वकील तरुण जैन के घर के बाहर खड़ी कार पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश कार के शीशे तोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार पर हमले की सूचना मिलते ही थाना मथुरा गेट पुलिस और सीओ सिटी नगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। 

जाचं के दौरान वकील के घर में लगे सीसीटीवी चेक किए गए तो उसमें 2 बाइक और 1 स्कूटी पर 6 बदमाशों के आने का फुटेज मिला है। एक बाइक आगे चल रही थी, बीच में स्कूटी और पीछे एक बाइक चल रही थी। इसी बीच स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति ने कार के शीशे को उसके हाथ में मौजूद हथियार से तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें